Tuesday, March 8, 2016

#SolarEclipse: इंडोनेशिया में छाया पूरा अंधेरा, कोलकाता-वाराणसी में भी दिखा ग्रहण

इंडोनेशिया में सूर्य ग्रहण की फोटो।

>नई दिल्ली. 320 साल बाद लगे सूर्य ग्रहण के कारण बुधवार को इंडोनेशिया में पूरी तरह से अंधेरा छा गया। पूर्ण सूर्यग्रहण का पूरा नजारा इंडोनेशिया और सुमात्रा समेत ईस्ट एशियाई देशों और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में नजर आया। भारत में सूर्य ग्रहण सबसे ज्यादा गुवाहाटी-कोलकाता में देखा गया। इसके अलावा वाराणसी जैसे शहरों में भी आंशिक असर देखने को मिला। >कहां-कब लगा सूर्य ग्रहण...

>भारत में नॉर्थ-ईस्ट में सबसे लंबे वक्त तक रहा सूर्य ग्रहण
- भारत में आंशिक सूर्यग्रहण की शुरूआत सुबह करीब 5.30 बजे हुई। 
- करीब 9 बजे तक यह पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
- इम्फाल में सबसे लंबा ग्रहण देखने को मिला।
- नॉर्थ ईस्ट के हिस्सों में सबसे लंबा ग्रहण देखा गया।

>सूर्य ग्रहण क्यों?
- पूर्ण सूर्यग्रहण (टोटल सोलर एक्लिप्स) तब होता है, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा कुछ इस तरह से आ जाता है।
- इसी कारण दिन में भी अंधेरा छा जाता है।
- 9 मार्च को लगा पूर्ण सूर्यग्रहण 2016 का पहला ग्रहण है।

No comments:

Post a Comment

ધોરણ 8 નો વિદાય સન્માન સમારોહ 9/4/24

તારીખ 09/04/24 મંગળવારના શ્રી નાનજી કાલિદાસ કન્યાશાળામાં ધોરણ ૮ ના વિદ્યાર્થીઓનો વિદાય સમારંભ યોજવામાં આવ્યો હતો. જેમાં શાળાના તમામ બાળકોને ...